RK TV News
खबरें
Breaking News

सम्पूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया मुझको सिंगर- द विजै :विकास जैन

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 08 जुलाई।सफर का ही था मैं सफर का ही रहा मैं…. ये सिर्फ लाइनें नहीं बल्कि गीतकार और गायक विकास जैन (द वीजै) के जीवन की पूरी कहानी है। एक अच्छे समर्थ बनिया परिवार से आना वाले विकास जैन स्कूल से ही संगीत के दीवाने थे। स्कूल में अंताक्षरी हो या गायिका का कार्यक्रम न सिर्फ विकास जैन हिस्सा लेते थे, बल्कि उनकी मधुर आवाज लोगों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ती थी। समय के साथ स्कूलिंग और अंताक्षणी का दौर खत्म हो गया, लेकिन विकास जैन के गानों का जनून खत्म नहीं हुआ। व्यापारी परिवार से आने के कारण विकास जैन की कभी खुद से ये उम्मीद नहीं थीं कि वो एक प्लेबैक सिंगर बनेंगे और बड़ा नाम कमाएंगे। गायकी के प्रति उनके जुनून को एक समय एक रोशनी की किरन मिली, जब उन्होंने एक अखबार में टी-सीरिज के स्टूडियो में श्रीमान संजय विद्यार्थी जी से एक वर्कशॉप लेने का विज्ञापन पढ़ा।
अखबार के आर्टिकल को पढ़ने के बाद विकास जैन ने क्लासिकल सिंगिंग सीखना शुरू किया। उनके लिए क्लासिकल सिंगिंग की शुरुआत काफी मुश्किल भरी थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। समय के साथ कोशिश करते गए और एक दिन विकास जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाना गाया। विकास जैन कहते हैं, मोदी जी का गाना मैंने 2014 लिखा था, शब्द है ” जिसने जीवन का पल पल देश को सौप दिया है, जिसने कभी भी एक पल ना आराम किया है ” लेकिन उसके वीडियो बनाने के बारे में मुझे आईडिया नहीं था, लेकिन कोशिश की और एक अच्छा वीडियो बना और फैंस को मेरा गाना पंसद आया।

पीएम मोदी के गाने ने बदल दी किस्मत

प्रधानमंत्री मोदी पर गए गानों ने विकास जैन की किस्मत को बदल दिया। स्टूडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ अब विकास जैन कई मंच, बड़े राजनैतिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और पूरे हिंदुस्तान के लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

दरभंगा:03 मई से प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों/पदाधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ : डी.एम

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च 25 को गांधी मैदान पटना में होने वाले महाजुटान की तैयारी को लेकर गोठहुला में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विद्यालय लिपिक-परिचारी नियुक्ति में 69 आवेदन अनुशंसा योग्य।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान:इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सेक्टोरल सेशन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:देश के ग्रामीण परिवारों के लिए ऐतिहासिक पहल है, वीबी-जी रैम जी अधिनियम, 2025” : गुंजन सिंह

rktvnews

Leave a Comment