RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम जी का संपूर्ण जीवन, एक जीवंत प्रेरणा है : प्रांतीय अध्यक्ष, राजेश राम

बाबूजी कुशल प्रशासक व सामाजिक न्याय के पुरोधा थे : पूर्व स्पीकर मीरा कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई।7जुलाई को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी बाबू जगजीवन राम जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद भवन, आरा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संचालन डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिले के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मुखिया जी ने किया।कार्यक्रम बाबू जगजीवन राम जी की प्रतिमा पर उपस्थित अतिथिगणों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।डॉ अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में राजेश राम अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को एक क्विंटल का फूल-माला पहनाकर और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का संपूर्ण जीवन, एक जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने बचपन में सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी क्रूर कुरीतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा प्राप्त की और सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी। आज हमें बाबूजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता की लड़ाई को उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ाएंगे। अति विशिष्ट अतिथि बहन मीरा कुमार पूर्व लोकसभा अध्यक्षा ने अपने संबोधन में बताया कि बाबूजी एक ख्यातिलब्ध स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, कुशल प्रशासक और सामाजिक न्याय के सजग प्रहरी थे। उन्होंने न केवल दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि पूरे समाज को एकता, समता और समर्पण का मार्ग दिखाया। उनका पूरा जीवन राष्ट्रहित हित में समर्पित था।अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक क्रांति के पुरोधा थे। उन्होंने न केवल संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात किया, बल्कि देश के वंचित, शोषित और दलित समाज को एक नई पहचान और सम्मान दिलाने का कार्य किया। आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहियें।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यतः, डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, डॉ शशि कुमार सिंह ए.आई.सी.सी. डेलीगेट, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, कुमार मोतीलाल शर्मा, अजय कुमार चौधरी, शशि भूषण पंडित, मंजीत आनंद साहू, बैद्यनाथ शर्मा, नरेंद्र कुमार विकल, प्रवीण सिंह कुशवाहा, शकीलुरहमान, रजी अहमद, सत्यप्रकाश राय, प्रो बलिराज ठाकुर, मुकेश चंद्रवंशी, निर्मल सिंह, श्रीधर तिवारी, संतोष पाण्डेय, अभिषेक द्विवेदी, प्रेम शंकर सिंह उर्फ गोलू, सिंह, राकेश त्रिपाठी, गजेंद्र चौधरी, अमिता पाण्डेय, रीता सिंह, मोहम्मद शरीक खान, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अरशद रिजवी, फजलुर्रहमान, रशीद इमाम मिंटू, एस पी राय, लुटावन राम चौरसिया, अविनाश मिश्रा, ब्रजेश यादव, प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने रियाद में रक्षा विकास के लिए सऊदी जनरल अथॉरिटी का दौरा किया; इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श किया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया! स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

rktvnews

देहरादून:राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ सौंपा गया- युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विंग्स इंडिया 2024 के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर : मजदूर की बेटी आई टाॅपर लिस्ट मे! शाहपुर की तान्या को इंटरमीडिएट की परीक्षा मे मिला 91.6 प्रतिशत! बढ़ाया परिवार का मान सम्मान

rktvnews

Leave a Comment