RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र का दौरा किया,वजीरपुर वासियों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

आरा सहित बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों लोग झुगी – झोपड़ी में रह कर करते हैं जीविकापार्जन।

दिल्ली सरकार ने बुलडोजर से वर्षोँ से बसे गरीबों का घर तोड़ दिया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )05 जुलाई।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आज दिल्ली के वजीरपुर का दौरा किया। जहां आरा सहित बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों लोग झुगी – झोपड़ी में रह कर जीविकापार्जन चलाते हैं। जिसको दिल्ली सरकार ने वर्षोँ से बसे गरीबों का झुगी झोपदु , घर को बुलडोजर से तोड़ दिया।
वजीरपुर के लोगों ने सांसद सुदामा प्रसाद से बताया कि झुग्गी टूटने के बाद वे इस भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में कितनी बुरी हालत में रहने को मजबूर हैं। पिछले एक महीने से बुलडोजर की कार्यवाही चल रही है, पर अब तक किसी को पुनर्वास नहीं मिला है।
जबकि सांसद सुदामा प्रसाद वजीरपुर समेत पूरी दिल्ली में हो रही बुल्डोजर की कार्यवाही को लगातार उठाते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने रेलवे कमिटी की बैठक में भी इस सवाल को उठाया था और पुनर्वास एवं मुआवजे की मांग रखी थी।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने वजीरपुर की जनता के इस दुख की घड़ी में सहानभूति व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और मैं इस बुलडोजर अभियान के खिलाफ आपके साथ कदम से कदम मिला कर लड़ेंगे। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार से मांग किया कि तत्काल पुनर्वास और मुआवजे का व्यवस्था किया जाए। बिहार सरकार कैम्प लगा कर अपने जनता का सहयोग करें। उन्होंने दिल्ली सरकार से बुलडोजर करवाई को रोकने की भी मांग की।
उक्त जानकारी निजी सचिव चन्दन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।

Related posts

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में दिन दहाड़े फायरिंग कर दुकान में लूट।

rktvnews

आठ दिवसीय ब्यूटी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को ले जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हनुमान मंदिर रमना मैदान में विजयादशमी पर विशेष प्रसाद वितरीत।

rktvnews

केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में व्याप्तह चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 894 किलोमीटर बढ़ेगा।

rktvnews

Leave a Comment