RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षा प्रेमी राम दया ओझा के निधन पर शोक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।2 जुलाई को जिले के शाहपुर थाना के सेमरिया गांव निवासी समाजसेवी राम दया ओझा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया । वे आजीवन शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित रहे। स्वयं संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा टाटा प्रबंधन में मुख्य अभियंता के रूप में सेवा की।वे धार्मिक-आध्यात्मिक साहित्य के अध्ययन-चिंतन और लेखन में भी तत्पर रहते थे।श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् द्वारा संचालित आध्यात्मिक सत्संग मंडल के सचिव के रूप में उन्होंने गीता और भागवत के ऊपर प्रौढ़ अध्ययन किया तथा सेमरिया में प्रतिदिन सत्संग सत्र का संचालन करते थे।
प्रसिद्ध भागवत वक्ता (डॉ) आचार्य भारत भूषण पांडेय ने स्व ओझा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे पिछले पांच सालों से रोज गीता के अर्थ लिखते थे और नये अर्थ से अपने पुराने अर्थ का सतत विश्लेषण करते थे।
सेमरिया गांव के सबसे बुजुर्ग समाजसेवी और धार्मिक व्यक्ति राम दया ओझा टाटा कम्पनी से चीफ इंजीनियर से सेवानिवृत्त होने के साथ-साथ धार्मिक व आध्यात्मिक विषयो में लीन रहते थे, उनके निधन से समाज ने जनमानस को गीता की चेतना जगाने वाला अभिभावक खो दिया है।गांव के प्रबुद्ध सामाजिक व धार्मिक लोगों विष्णु शंकर ओझा, मार्कण्डेय ओझा, हरेराम ओझा, लक्ष्मी ओझा, वीरेंद्र ओझा आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related posts

भोजपुर:उप-विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बक्सर: मॉरीसस में रोजगार के अवसर, 23 जून तक कर सकतें है आवेदन।

rktvnews

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

भोजपुर:जिले में सुखाड़ की स्थिति, सरकार और जिला प्रसाशन बेपरवाह : चन्द्रदीप सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

rktvnews

Leave a Comment