RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम को नही पता बिक गई जमीन🤪

निगम द्वारा आवंटित जमीन से ,निगम की गाड़ी से वापस लौटते विस्थापित।

RKTV NEWS अनिल सिंह,12 मई।भोजपुर जिले में वृहत रूप में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे बसे कई गरीब परिवारों को बीते दिनों हटाया गया है जिसको लेकर काफी हंगामा भी मचा था मामला यहां तक पहुंच गया था की इन गरीबों की तरफदारी और कानून इन्हे पुनर्स्थापित करने की मांग करने वाले भाकपा माले के नेताओं पर मुकदमा तक दर्ज करा दिया गया है।सबसे हास्यपद मामला तब हुआ जब इन विस्थापितों को नगर निगम द्वारा निगम की आरा गांगी के आगे शंकर नगर के बगल में मैल गडहा की जमीन को विस्थापन के लिए आवंटित किया गया है,जहां जब विस्थापित अपने बच्चों और परिवारों के साथ पहुंचे तो वहा के स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर और दबंगों द्वारा यह कहकर भगा दिया गया की यह निगम की जमीन नही है।नतीजतन निगम की गाड़ी से गए विस्थापितों को बैरंग उसी गाड़ी से वापस आना पड़ा। जमीन की बिक्री के मामले में कल इस संबंध में नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत ने बताया था की निगम इस मामले में सतर्क है और उन्हे किसी भी सूरत में वहा विस्थापित भी कराया जायेगा। बहरहाल आए दिन इस मामले में नई नई परतें खुल रही है मामला विभागीय और जांच का है।अब आगे देखना है की आखिर ये विस्थापित अब कहा अपना आसरा बसाएंगे? प्रशासन की अतिक्रमण की कार्रवाई और निगम की लाचारी के बीच इनकी जिंदगी उलझी पड़ी है।

Related posts

पीएम ने ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

सारण:शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का नेशनल एनक्यूएएस की टीम ने किया असेस्मेंट।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की आराधना की,कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाया।

rktvnews

भोजपुर:शाहबाद कमिश्नरी की मांग को लेकर जनांदोलन तेज, कोर्ट परिसर में सेमिनार और नुक्कड़ सभाएं आयोजित! सभा के दौरान अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल।

rktvnews

हनुमानगढ़:नगर परिषद् की पेराफेरी वाली 17 ग्राम पंचायतो से कचरा संग्रहण के एमओयू पर बनी सहमति!स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

Leave a Comment