RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान समारोह में हरखेन कु जैन ज्ञानस्थली के प्राचार्य डा आदित्य तिवारी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जुलाई। सोमवार को स्थानीय आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्तम परिणाम और अंक लाने के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ,पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ,मेयर इंदू देवी , प्राचार्या संभावना आवासीय विद्यालय की डॉक्टर अर्चना सिंह आदि उपस्थित रहीं ।उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का हौसला आफजाई किया और अत्यधिक मन लगाकर, मेहनत करने,गुरु की आज्ञा पालन , माता-पिता के आदेश पालन करने का मंत्र देते हुए लगन और ईमानदारी से पढ़ने का अनुरोध किया। इन लोगों ने शिक्षा को दुनिया का सबसे महान अस्त्र-शस्त्र बताया और कहा की इसके माध्यम से मनवांछित परिणाम और पद पाया जा सकता है। अच्छे परिणाम के लिए अनवरत प्रयास करने की जरूरत है।
इस अवसर पर समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन आरा प्रखंड के अध्यक्ष सह कार्यक्रम पदाधिकारी सह श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली के प्राचार्य डा० आदित्य तिवारी को भी शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए डॉक्टर आदित्य तिवारी ने बताया कि यह सम्मान देश के भविष्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागृति बनाने,शिक्षकों के मार्गदर्शन में ज्ञान हासिल करने, परीक्षा में एकाग्रचित होकर प्रश्नों का जवाब देने, साप्ताहिक और मासिक परीक्षा लेकर इन्हें अच्छा ट्रेनिंग देने से छात्रों ने छात्र छात्रों ने बेहतर अंक और परिणाम हासिल किया इसके उपलक्ष्य में मुझे यह सम्मान दिया गया। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में कुल 130 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 125 प्रथम श्रेणी तथा पांच उच्च सेकंड श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ,जिसमें भोजपुर टॉप 10 में भी विद्यालय का नाम ऊपर रहा।इन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए अपने गुरु, माता-पिता का और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सतत प्रयास व लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने की नेट सलाह दी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 25

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पूजन और झण्डोत्तोलन से कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई सभी लापरवाह कर्मियों का वेतन बंद।

rktvnews

Leave a Comment