RK TV News
खबरें
Breaking News

रबी विपणन मे दलहन तेलहन का किसानों को मिला तोहफा : मंत्री डॉ प्रेम कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जून।बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रबी विपणन मौसम वर्ष 2025_26 के अंतर्गत दलहन एवं तेलहन अधिप्राप्ति हेतु बिहार के किसानों को मिला है तोहफा।किसानों की आय दोगुनी करने में होगा यह निर्णय सहायक। अब बिहार के किसान दिनांक 25 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक अपने नजदीकी पैक्स केंद्र पर अधिक से अधिक मात्रा में चना, मसूर, सरसों,राई अधिप्राप्ति कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य₹5,650 प्रति क्विंटल, मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,700 प्रति क्विंटल, सरसों,राई का न्यूनतम समर्थन मूल्य₹5,950 प्रति क्विंटल किया गया है। रबी विपणन मौसम 2025_26 में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दलहन एवं तेलहन क्रय करने के 48 घंटे के भीतर राशि की भुगतान सुनिश्चित किया गया है। राज्य के किसानों से मेरा अनुरोध है की आप अपने पंचायत के पैक्स एवं व्यापारमंडल केंद्रों पर जाकर उत्पादन को विक्रय कर उपरोक्त समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। साथ ही मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अब बिहार के किसानों के द्वारा उपजाए हुए हरि सब्जी का स्वाद दुबई के लोग ले रहे है। ये बिहार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।बता दें कि पटल, कटहल, चटईल,करैला,बैगन एवं जर्दालू आम दुबई भेजा गया साथ ही दुबई के साथ साथ कई देशों जैसे नेपाल, सिंगापुर से भी बिहार के सब्जियों का मांग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है।इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को बिहार के किसानों की ओर से हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया।वहीं मौके पर जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश यादव,प्रदेश प्रभारी आईटी सेल ई० सियाराम सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेराम चंद्रवंशी ,उमंग कुमार,रवि यादव, अलगू यादव,जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

वैशाली:जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

सारण:चुनाव कर्मियों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सोनपुर और मढ़ौरा डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा के दिगंबर जैन भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भक्तामर पाठ का आयोजन।

rktvnews

भारत-कतर की भावी साझेदारी स्थिरता, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और ऊर्जा के आधार पर बनी रहेगी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment