RK TV News
खबरें
Breaking News

बलिया:सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि पर किशोरियों को निःशुल्क लगाई गई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन।

RKTV NEWS/रतसरकला(बलिया)28 जून।हमेशा कुछ नया व विशेष करने के जुनून व जज्बे के साथ अपनी मां स्वर्गीय सरोजनी सिंह के 10वीं पुण्य तिथि पर 28 जून को अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रतसरकला के बैनर तले रतसरकला ग्राम पंचायत की निवर्तमान ग्राम प्रधान व जिला भाजपा महिला मोर्चा की सचिव स्मृति सिंह तथा उनकी बडी बहन तृप्ति सिंह, दीप्ति सिंह तथा रतसर इंटर कालेज के प्रबंधक मुक्तानन्द सिंह ने किशोरियों को लगवाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव की निःशुल्क वैक्सीन। स्मृति सिंह व दीप्ती सिंह ने देश मे फैल रहे सर्वाइकल कैंसर जिसके कारण प्रतिवर्ष सिर्फ भारत मे ही 65 हजार से अधिक महिलायें अपनी जान गंवा देती हैं और भारत में हर वर्ष 1.25 लाख से अधिक मामले सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के मिल रहे हैं के प्रति आम लोगो को जागरूक करने व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया है और इससे बचाव के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, जिसे HPV (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) वैक्सीन भी कहा जाता है जो सर्वाइकल कैंसर और अन्य HPV से संबंधित कैंसर और बीमारियों से बचाने में मदद करती है, का निशुल्क वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को रतसर कला स्थित अपने पैतृक आवास शारदा सदन में कैम्प लगाकर लगवाया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख गड़वार स्वर्गीय अखंडानन्द सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय सरोजनी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
स्मृती सिंह ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में आजभी सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता का बहुत ही अभाव है और इस महंगे वैक्सीन के निःशुल्क टीकाकरण के लिए बच्चियों को लगवाने में भी लोग हिचक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनको भी अपनी 9 से 14 वर्ष उम्र की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीनेशन कराना है वो आधारकार्ड के साथ उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिवर्ष कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए बाल दान करने के साथ अपनी बड़ी बहन के साथ देहदान कर चुकी स्मृती सिंह ने कहा की अपने मां- पिता की पुण्यतिथि तथा अन्य मौकों पर प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर व बालक- बालिकाओं के जागरूकता के लिए विभिन्न शिविर का आयोजन करती रहती हैं। उक्त अवसर पर अमन जी, मदन जी, कमलेश जी, सुनील सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: बिहिया के गऊडाढ़-रुद्रनगर पंचायत में पूर्व मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे: मुख्यमंत्री

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि”, पर आयोजित वेबिनार को किया संबोधित।

rktvnews

लखीसराय:पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment