RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

डा आदित्य तिवारी बने प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली महादेवा आरा के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोशिएसन भोजपुर तत्वावधान में सम्मान समारोह सह एसोशिएसन विस्तार का आयोजन किया गया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोशिएसन के मुख्य संरक्षक राजेश राजमणि ने की।संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया l कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद राधाचरण साह व अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष मिथिलेश रंजन,संरक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव,मुख्य सचेतक नीरज कुमार सिंह, समन्वयक मनोज राय , संगठन सचिव सनोज कुमार, समन्वयक अनंत कुमार, गोपाल मिश्रा, अशोक कुमार सिंह,शैलेश कुमार उपस्थित रहें।
उदघाटन के बाद मुख्य अतिथि राधा चरण साह ने प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों को संगठन के माध्यम से कार्य करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इन्होंने कहा कि संगठन जब भी मुझे खोजेगा मैं एक सहयोगी के रूप में उपस्थित रहूंगा और जरूरत पड़ने हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर सर्व सम्मति से आरा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर एसोशिएसन के कार्यक्रम पदाधिकारी डा आदित्य तिवारी,उपाध्यक्ष पद पर सरोज कुमार,रंजीत युवराज,सचिव के पद पर ऋषिकेश ओझा,कोषाध्यक्ष के पद पर विकास पांडेय सहित 21 सदस्यों की प्रखंड कमिटी की घोषणा की गई।सभी विद्यालय संचालक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में मनोनीत पदाधिकारी के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए एसोशिएसन के कार्यो की सराहना की और कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।
अपने उदगार व्यक्त करते हुए डॉक्टर आदित्य तिवारी ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा।सबसे निवेदन करूंगा की संगठन को अधिक से अधिक सशक्त और मजबूती प्रदान करें, एकजुटता प्रदर्शित करें, निर्देशों का पालन करे ताकि सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके। सरकार द्वारा नित्य प्रतिदिन कार्यों विस्तार व पूरा करने का दबाव बढ़ाया जा रहा है जो घातक है।
उपस्थित निदेशकों और पदाधिकारीगण को माला,अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सौरभ सिंह, चंदन कुमार,कार्तिक कुमार, रवि भूषण, हरेंद्र कुमार सिंह अरविंद कुमार, राजेश कुमार,निलेश कुमार, लाल बिहारी सिंह, सहित सैकड़ो विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य उपस्थित रहें।मुख्य वक्ता सचिव मनोज कुमार सिंह ने विद्यालयों की समस्याओं और एसोशिएसन के गठन को लेकर सभी को हर तरह की बातों से अवगत कराया।धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मिथिलेश रंजन ने किया।

Related posts

उज्जैन में मां शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प ले रहा है मूर्तरूप -मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

स्वदेशी से जोड़ने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रत्यक्ष प्रमाण है जीविका का” बिहार सरस मेला 2023″।

rktvnews

शिक्षकों के लिए भी जरुरी, उचित शिक्षा…

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

rktvnews

Leave a Comment