RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा व्यवहार न्यायालय में योग शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 जून। उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा प्राप्त निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा द्वारा आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में पूर्वाहन 6:30 बजे आयोजित किया गया। जिसमें योगा प्रशिक्षु गजानन गुंजन एवं श्वेता कुमारी के द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया एवं योग से होने वाले लाभों को बताया गया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शैलेंद्र कुमार पांडा ने कहा कि मन की शांति, तनाव मुक्त जीवन, शरीर की थकान दूर करने एवं रोग मुक्त शरीर हेतु योग करना आवश्यक है इससे हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि योग से शक्ति संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। योगा दिवस के अवसर पर पीरो अनुमंडल एवं जगदीशपुर अनुमंडल में स्थित न्यायालय में भी वहां के न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया।

Related posts

करेंट लगने से नल जल योजना की पानी टंकी संचालक की मौत।

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 11 को!कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले पूर्वी के पुरोधा महेंद्र मिश्र की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जे जे कालेज बना उप विजेता।

rktvnews

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment