RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 जून।राजभवन में पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सहित उत्तराखण्ड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा अपनी समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी बंगाल के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की भूमि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जन जागरण की प्रेरणा रही है। उन्होंने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, नृत्य और साहित्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों की जन्मस्थली रहा है, जिन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर गौरवांवित किया। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमें एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को जानने का अवसर देते हैं, बल्कि भारत की ‘अनेकता में एकता’ की भावना को भी प्रबल करते हैं। उन्होंने इस नई परंपरा को देश की एकता और अखंडता के लिए एक अनूठा प्रयास बताया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में मनाए जाने वाले विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य स्थापना दिवस पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ का विमोचन किया।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

rktvnews

उज्जैन:धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी,रामघाट पर प्रकृति ने वर्षा कर किया बाबा महाकाल का जलाभिषेक।

rktvnews

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में डीएम ने कई मामलों का किया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू हिंसा से पीड़ित 14 महिलाओं को डीएम द्वारा आर्थिक अनुदान राशि प्रदत्त।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “पत्रकारिता का बदलता स्वरूप”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment