RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 6 जून।साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया।
प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह सम्मान ग्रहण करते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत और साइप्रस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मधुर संबंधों को समर्पित किया जो साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘विश्व एक परिवार है’ के सदियों पुराने दर्शन की स्वीकृति है जो वैश्विक शांति व प्रगति के लिए इसके दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करता है।
प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और साइप्रस के बीच साझेदारी को मजबूत करने और विविधता लाने की नई प्रतिबद्धता के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और समृद्धि के लिए दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related posts

भोपाल: निराला सृजन पीठ साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं प्रशासन:साहिल अरोरा

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद समापन में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

rktvnews

नारनौल:केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

09 सितम्बर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment