RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

13 मई को लगने वाले लोक अदालत में जनसमुदायों को अत्यधिक लाभ प्राप्ति हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा जागरूकता प्रचार रथ रवाना।

जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार मालवीय साथ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिथिलेश कुमार।

RKTV NEWS अनिल सिंह,10 मई।आगामी 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 10 मई 2023 को व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा श्री ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिथिलेश कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा से कुल चार वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। सचिव मिथिलेश कुमार ने आगे यह भी बताया कि पारा विधिक स्वयंसेवक की टीम द्वारा प्रतिदिन घर घर जाकर लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार के योजनाएं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

हनुमानगढ़:शहीद दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, जिला स्तर पर कलैक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

रायपुर : संयुक्त टीम ने कृषि केंद्रों का किया जांच, 6 केन्द्रों को नोटिस जारी।

rktvnews

अवैध रूप से अफीम की खेती और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को ले बैठक।

rktvnews

रायपुर : इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय :मुख्यमंत्री साय

rktvnews

चतरा:तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment