RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर:हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह के चुनाव संपन्न, राजकुमार अध्यक्ष, गायत्री सचिव और प्रदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)15 जून।हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह में कॉलोनी व्यवस्था प्रबंधन के लिए सोसाइटी का गठन चुनाव के जरिए संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य (ब्लॉक प्रतिनिधि) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी को कॉलोनी रहवासी किसी अन्य सदस्य ने चुनौती नहीं दी।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नाम

अध्यक्ष — राजकुमार बारीक, सचिव — गायत्री सिंह, कोषाध्यक्ष — प्रदीप कुशवाहा, उपाध्यक्ष — प्रभा साहू, सहसचिव — विनीता पराते और कार्यकारिणी सदस्य — हर्षा पोमल, नित्यानंद साहू, सिद्धार्थ सतपथी, मनोज दास, सौम्या गिरी, मधु वर्मा, संदीप अग्रवाल तथा प्रियंका विश्वकर्मा। कार्यकारिणी के अन्य रिक्त पदों की पूर्ति नव निर्वाचित सोसाइटी मनोनयन के जरिए करेगी।
चुनाव समिति ने इस सोसाइटी चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा आशा व्यक्त किया है कि सभी रहवासियों का सहयोग और भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यह समिति कॉलोनी प्रबंधन का काम सुचारू रूप से करेगी।

Related posts

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत-जापान आर्थिक फोरम में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:डा के एन सिन्हा पहुंचे डायरिया प्रभावित गांव,पीड़ितों से मिले।

rktvnews

चिर-निंद्रा!

rktvnews

पटना:बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की तीसरी बोर्ड बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : 40 कार्टून अंग्रेजी शराब, 1 कट्टा व 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment