RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरा की शिवाक्षी को नृत्य के लिए किया पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून।पैंतीस हजार दर्शकों के समक्ष आरा की तीन वर्षीय शिवाक्षी की पहली प्रस्तुति हुई। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने शिवाक्षी को पुरस्कृत किया। गं गं गं गंगे पर शिवाक्षी के नृत्य प्रस्तुति में पूर्व मंत्री श्याम रजक के साथ हजारों दर्शक तालियां बजाते रहें। कार्यक्रम सनातनी गंगा फाउंडेशन व आईडीपीटीएस के संयुक्त तत्वाधान में पटना के कंगन घाट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव गंगोत्सव में आरा की नन्ही नृत्यांगना शिवाक्षी का डेब्यू परफॉर्मेंस हुआ। शिवाक्षी ने महज तीन साल की उम्र में हजारों दर्शकों के समक्ष अपनी कला कौशलता का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। माँ गंगा के वस्त्र विन्यास में शिवाक्षी को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। शिवाक्षी को संगीत नृत्य के संस्कार घर में ही मिल रहें हैं। शिवाक्षी स्थानीय महाजन टोली निवासी विख्यात कथक गुरु बक्शी विकास व चर्चित कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। इनकी दादी शास्त्रीय संगीत की विदुषी हैं। नन्ही नृत्यांगना की इस उपलब्धि पर संगीत जगत के कई हस्तियों ने बधाई दी।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री रेखा आर्या

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया व चक्की नौरंगा के लोगों का सुना दुख-दर्द।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को उपलब्ध कराया गया पहचान पत्र।

rktvnews

Leave a Comment