RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार)13 जून। गुरुवार को जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई।
जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्चों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अवगत कराया गया कि परवरिश योजना के अंतर्गत जिले में 1299 लाभुक हैं। इस योजना के तहत 0-18 वर्ष तक के अनाथ, एचआईवी, एड्स, कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चे अथवा पीड़ित माता-पिता के बच्चे को ₹100 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।
स्पॉन्सरशिप योजना में जिला अंतर्गत 572 लाभुक हैं। इस योजना के तहत 0-18 साल तक के बच्चे को स्वीकृति के 3 साल तक प्रतिमा ₹4000 प्रदान किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन के तहत जिले में 8 लाभुक हैं। जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को प्रत्येक 3 माह पर नियमित रूप से बैठक कराने तथा बच्चों के हित में सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का निर्देश दिया।

Related posts

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बिहार:”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री!117 लोगों की सुनी फरियादें।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “विश्व पृथ्वी दिवस”के अवसर पर “पृथ्वी लाखों वर्ष पुरानी, जीवन एक अनन्त कहानी” —पर नृत्य नाटिका “हमारी पृथ्वी” का प्रभावी मंचन।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु नगर निगम की टीम, शिक्षक एवं विकास मित्रों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment