RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भीषण गर्मी में रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम पन्ने का किया जा रहा वितरण।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जून।रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के दिनों में रोड पर चलने वाले आम लोगों के सहायतार्थ आम पन्ना का पेय बनाकर निशुल्क वितरित किया गया।
अध्यक्ष कुमार रोहित के नेतृत्व में रिक्शा ठेला चालको सहित गर्मी में किसी भी कारण सड़क पर निकले राहगीरों को आमपन्ना पिलाने का मुहिम आज से प्रारम्भ किया गया ।संस्था के सदस्य कुमार मोहित ने बताता कि हम प्रत्येक वर्ष गर्मी में यह मुहिम करते है करीब 400 ग्लास आमपन्ना ख़ुद से बनाकर वितरित करते है ।आज भी सैकड़ों गलास आमपन्ना वितरित किया गया ।आमपन्ना एक ऐसा पेय है जो लू लगने से बचाने के साथ ही साथ गर्मी से राहत भी देता है ।रवि सहाय ने कहा कि यह मुहिम अनवरत पूरी गर्मी चलती रहेगी।इस पेय के वितरण से सड़क पर मजदूरी करने वालो को जरूर राहत मिलेगी। संस्था के सदस्यों और पदाधिकारी को इस प्रकार के जनहितकारी में चलाए जा रहे कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलती है , शुद्ध रहता है,पेट को फायदा पहुंचाता है और लू से बचाता है।इस मुहिम में प्रमुख रूप से दिवेश पांडेय,बिपिन यादव,यश राज,धन जी सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Related posts

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम : उपायुक्त

rktvnews

भोजपाल साहित्य संस्थान की व्यंग्यपाठ गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : न्याय के लिए परिजनों के साथ खङे रहेंगे : अजय राय 

rktvnews

उत्तर भारत में पहुँच बढ़ाते हुए, स्पार्क कैपिटल पीडब्लूएम ने लखनऊ और कानपुर में शुरू किया नया ऑफिस।

rktvnews

रायपुर : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

rktvnews

आईआईसीए और एनएएलएसएआर ने “दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एलएलएम” पाठ्यक्रम लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment