RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने के.एस. हेगड़े को पुष्पांजलि अर्पित की।

संसद सदस्यों ने के.एस. हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े की जयंती पर संविधान सदन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह; राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी तथा लोक सभा और राज्य सभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी श्री हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की।
के.एस. हेगड़े एक सुविख्यात सांसद और प्रतिष्ठित विधिवेत्ता थे। वे पहली बार 1952 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए और 1957 तक सदन के सदस्य रहे। तत्कालीन मैसूर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में, उन्होंने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 1967 में, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ वे 30 अप्रैल 1973 को त्यागपत्र देने तक अपनी सेवाएँ देते रहे । 1977 में, श्री हेगड़े बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से छठी लोक सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए । 21 जुलाई 1977 को, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद, श्री हेगड़े को लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। जनवरी 1980 में अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद, श्री हेगड़े कर्नाटक में अपने पैतृक स्थान पर बस गए। श्री हेगड़े का निधन 24 मई 1990 को हुआ।
लोक सभा सचिवालय द्वारा के.एस. हेगड़े के जीवन परिचय पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित एक पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुलकलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़ सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! भेजा गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment