RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा निंदनीय: रघुपति यादव

ग्रामीणों के हक के लिए होगी मेरी लड़ाई।

रास्ते को ले सेमरा ग्रामीणों के धरने में रघुपति यादव ने की अपनी आवाज बुलंद।

जिलाधिकारी को मामले से कराया अवगत,मिला आश्वासन, प्रशासन करायेगा जमीन की मापी।

ग्रामीणों ने जताया रघुपति यादव के प्रति आभार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जून।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जदयू एमएलसी सह मुख्य सचेतक बिहार सरकार संजय सिंह गांधी एवं उनकी धर्मपत्नी पुनम कुमारी सिंह के खिलाफ सैकड़ों घरों का रास्ता रोके जाने को लेकर तीन दिनों से अनिश्चित कालीन धरना जारी है।जिसका आज राजद नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने ग्रामीणों के धरने का समर्थन करते हुए उनके साथ आवाज को बुलंद किया।
आपको बता दें कि सेमरा गांव के रहने वाले जदयू एमएलसी संजय सिंह गांधी है और उन्हीं के खिलाफ ग्रामीण विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।इस संबंध में रघुपति यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि एमएलसी द्वारा अपने जमीन की घेराबंदी के साथ साथ आम ग्रामीणों के आने जाने वाले सरकारी का रास्ता को भी सत्ता की शक्ति का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन को मैनेज करके बलपूर्वक रास्ता बंद करवा रहे हैं। इसी के खिलाफ सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर उनका विरोध कर रहे हैं।
रघुपति यादव ने बताया कि ग्रामीणों का समर्थन करते हुए धरना स्थल से उन्होंने भोजपुर जिलाधिकारी से टेलीफोन द्वारा बातचीत कर मामले को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा की सोमवार को उक्त जमीनों की मापी के लिए सीईओ और पदाधिकारी स्थल का निरीक्षण करेंगे साथ ही अमीन जाएंगे और उसकी जांच होगी।अगर सरकारी जमीन के रास्ता को अवरोध किया जा रहा है तो तुरन्त काम पर रोक लगाया जाएगा। जिलाधिकारी के आश्वासन के प्रति रघुपति यादव ने आभार जताया।
इस दौरान रघुपति यादव ने धरना को संबंधित करते हुए रास्ते को रोके जाने की घोर निन्दा की। उन्होंने कहा कि मैं मजबूती से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीका से हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ा हूं। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।अगर जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के हितों के लिए भोजपुर जिलाधिकारी का घेराव और भोजपुर का चक्का जाम किया जाएगा। श्री यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में बैठ बड़े-बड़े नेता जमीन दखल करने, भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहते हैं। इनकी फितरत है बिहार को बर्बाद करना। आज बिहार की इन सत्ता धारियों के कारण ऐसी स्थिति है कि रोज लूट, हत्या,बलात्कार, यौन शोषण, गुंडागर्दी चरण सीमा पर पहुंच गया है। इससे बिहार की जनता त्राहिमाम है और सरकार गूंगी बहरी बनी बैठी है जैसे ना कुछ दिखाई देता हो ना कुछ सुनाई।रघुपति यादव ने जन मानस के बीच आह्वाहन करते हुए कहा कि अब ऐसी ताकतों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।यह ज्यादा दिन टिकने वाली सरकार नहीं है।
रघुपति यादव संग धरना को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सागर पांडेय,अनिल कुमार सिंह, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, भाई भिखारी यादव, प्रयाग राय, लक्ष्मण राय,रंणधीर सिंह, सुदर्शन राय, विनोद पासवान, सुधीर सिंह,सुनिल पासवान,सुधीर सिंह, पंकज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: महाराजा चंद्र विजय सिंह के निधन से महाराजा कॉलेज में शोक की लहर : प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

सारण: मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

पटना:कीर्त्यानंद सिंह जैसे उदारमना राजाओं ने साहित्य और संस्कृति को जीवित रखा : दीक्षित

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

दरभंगा:सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आदि के साथ हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

rktvnews

Leave a Comment