RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 जून।आज केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री, पंचायती राज विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बाढ़ की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान मंत्री को वर्ष 2024 में आई बाढ़ की स्थिति एवं उस दौरान प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में विशेष रूप से सामुदायिक रसोई केंद्रों की स्थापना, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, राहत शिविरों का संचालन, वर्षा मापक यंत्रों की कार्यशीलता, जोखिमग्रस्त समुदायों की पहचान, लाइफ जैकेट, महाजाल, मोटर बोट, प्रशिक्षित गोताखोर, खोज एवं बचाव दलों की तैयारी, बाढ़ आश्रय स्थलों की व्यवस्था, मानव एवं पशु औषधियों तथा चारे की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन संचालन केंद्र/नियंत्रण कक्ष की स्थापना, तटबंधों की सुरक्षा, खोज-बचाव एवं राहत दलों का गठन, आश्रय स्थलों एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों की पहचान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मॉक ड्रिल, सुरक्षित तैराकी के प्रति जन-जागरूकता तथा आकस्मिक फसल योजना के सूत्रण पर भी विशेष बल दिया गया मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध, प्रभावी एवं समुचित रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके एवं प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही, प्रभारी सचिव द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपदा की स्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं पारदर्शी एवं ससमय तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जनता को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य राधा चरण शाह एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, बिहार विधानसभा सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा), राघवेंद्र प्रसाद सिंह (बड़हरा), विशाल प्रशांत (तरारी), महापौर इंदु देवी (आरा नगर निगम), जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हरजोत कौर बम्हरा, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा सरकार ने लागू किया जातिगत विभाजन को बढ़ावा देने वाला कानून।

rktvnews

औरंगाबाद:“आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन।

rktvnews

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत सहचालक जख्मी।

rktvnews

देवघर:चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

देवघर बाबाधाम से निकलने वाले नीर, फूल-बेल पत्र के लिए बना ट्रीटमेंट प्लांट एक्टिव रूप से करेगा कार्य:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment