RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़) 30 मई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का विमोचन किया। स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका के प्रकाशन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनके साहसपूर्ण जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों से सभी को प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री को ‘सावरकर सौरभ’ के संपादक और अखिल भारतीय साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक प्रभात मिश्र ने बताया कि इस स्मारिका में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवनकाल की घटनाओं को संपादित कर स्मारिका का रूप दिया गया है। स्मारिका में विभिन्न लेखकों ने वीर सावरकर के जीवन के विभिन्न आयामों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ से रामेश्वर शर्मा,शिवरतन गुप्ता, मनीष शर्मा, संतोष बरलोटा, भास्कर किन्हेकर , अभय मिश्रा, कौशल साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण रजत एवं कास्य सहित जीते 19 पदक।

rktvnews

तिरंगा झंडा

rktvnews

राजस्थान: राज्यपाल ने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

गया डीएम ने मतदान हेतु आम मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

डीजल अनुदान सत्यापन कार्य में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर एवं अनुशासनिक कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment