RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नारद जयंती पर कवि अरुण दिव्यांश की रचना

RKTV NEWS/अरुण दिव्यांश,07 मई ।आज यानी 07 मई 2023 को हम देवऋषि नारद की जयंती मना रहे हैं। दुनिया में जहां भी हिंदू रहते हैं, वहां नारद की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। नारद जयंती शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के बाद और कृष्ण पक्ष के पहले दिन मनाई जाती है। हिंदू धर्म में नारद जयंती का विशेष महत्व है। नारद जयंती पर प्रस्तुत है मेरी काव्य रचना।

*नारद*
ब्रह्मापुत्र हरिप्रिय ,
देवर्षि कहलाए थे ।
देवलोक में रहकर ,
धरा धाम आए थे ।।
चुगली में माहिर तू ,
कलह तू कराए थे ।
अहंकारियों के तुम ,
छक्के भी छुड़ाए थे ।।
मोहग्रस्त हुए तुम ,
माया में उलझाए थे ।
अतिसुंदर लड़की देख ,
नारायण बन आए थे ।।
तन पाए थे नर किंतु ,
मुखड़ा बंदर पाए थे ।
सभा में उछल उछल ,
निज चेहरा दिखाए थे ।।
गणों ने अपमान किया ,
क्रोध में तमतमाए थे ।
पर में जब हरि मिले ,
अभिशाप बरसाए थे ।।
भूल का आभास हुआ ,
तब बहुत पछताए थे ।
हरि से की क्षमायाचना ,
हरि दया तब दिखाए थे ।।
नारद के अभिशाप को ,
हरि ने तब पूर्ण किया ।
नारद अहंकार को तब ,
हरि ने तब चूर्ण किया ।।

Related posts

बिहार: भोजपुर: नवयुवक संघ नाट्य कला मंच नारायणपुर के अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर की जा रही सतत समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अप्रैल 25

rktvnews

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा,सामान्य प्रेक्षक एन. के. गुंडे द्वारा RO-cum-SDO डुमरांव एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment