RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पंचायती राज मंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों से विक्रमगंज चलने का किया आह्वान।

शाहपुर मे बैठक को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने लोगों को 30 मई को विक्रमगंज मे होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। लोगों द्वारा शिकायत करने पर उन्होने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर संबंधित पदाधिकारी के कार्यकलापों की जाॅच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। शाहपुर नगर पंचायत में थाना के पास बनाही जाने वाली सड़क पर हुए जल जमाव पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि 2 जून को जिला में होने वाले 20 सूत्री की बैठक में इस संबंध मे चर्चा की जायेगी। जगह की कमी के कारण कई लोग खङे और पसीने से तरबतर नजर आये। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे तथा मंच संचालन संजय पांडे ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भूअर ओझा, सतीश भट्ट, हीरालाल गुप्ता, बंटी पांडे, हृदया तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, पंकज तिवारी, ठाकुर दयाल राम, धर्मेन्द्र गुप्ता, आकाश कुमार, त्रिभुवन सिंह, नरेंद्र तिवारी, जिला पार्षद कृष्णा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ पहुंच श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं,संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा पूजा’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

पुरानी खेती पद्वति से आत्मसात कराती अरुण दिव्यांश की रचना “पहिलका किसानी”

rktvnews

भोजपुर:झंडोतोलन के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

rktvnews

Leave a Comment