RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयसाहित्य

राष्ट्रपति भवन में साहित्य सम्मेलन का आयोजन: साहित्य कितना बदल गया है?

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 मई।राष्ट्रपति भवन, साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 29 और 30 मई, 2025 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक साहित्यिक सम्मेलन: साहित्य कितना बदल गया है? का आयोजन करेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 मई, 2025 को इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और देश भर के साहित्यकार इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों जैसे कवि सम्मेलन – सीधे दिल से; भारत का नारीवादी साहित्य: नई राहें बनाना; साहित्य में बदलाव बनाम बदलाव का साहित्य; तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय साहित्य की नई दिशाएं पर विभिन्न सत्र होंगे। इस सम्मेलन का समापन देवी अहिल्याबाई होल्कर की गाथा के साथ होगा।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

जनसेवक में समायोजन को ले किसान सलाहकार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर।

rktvnews

सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

rktvnews

17 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी नही हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment