RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्री ने उद्योग साझेदारी के माध्यम से उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्‍वीकृति दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 मई।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक इको सिस्‍टम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्‍वीकृति दे दी है। इस कार्यक्रम का कार्यान्‍वयन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) उद्योग साझेदारी के माध्यम से किया जाएगा।
निष्पादन मॉडल दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धी आधार पर निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को समान अवसर प्रदान करता है। वे स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यम या संघ के रूप में बोली लगा सकते हैं। इकाई/बोलीदाता एक भारतीय कंपनी होनी चाहिए जो देश के कानूनों और विनियमों का अनुपालन करती हो।
यह उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और सामर्थ्य का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और यह एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि होगी।
एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी शीघ्र ही उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान विकास चरण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी करेगा।

Related posts

भोजपुर :भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर आरा में मनाया गया संकल्प दिवस।

rktvnews

पटना:कथा-साहित्य आदिकाल से मानव-मन को कर्षित किया है, इसमें कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक।

rktvnews

रामलीला: छठे दिन राम सीता विवाह, कन्यादान, सीता विदाई, राम वनवास का हुआ मंचन।

rktvnews

रायपुर : एक उम्मीद की कहानी : दिव्यांग कोमल लहरे का संघर्ष और नई शुरुआत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विद्यार्थियों की बड़ी समस्या का किया त्वरित समाधान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने प्रामाणिक और व्यावहारिक शोध पर जोर देते हुए क्षणिक महत्व वाले शोध पत्रों से दूर रहने का आह्वान किया।

rktvnews

Leave a Comment