RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

गंगा के तट पर चार भाषाओं में गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन।

स्वतंत्र तबला वादन करते पंडित शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,06 मई।नई दिल्ली की संस्था आईडीपीटीएस के द्वारा पटना के कलक्ट्रीएट घाट पर आयोजित गंगोत्सव के दसवें संध्या में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर जगन्नाथ पटनायक वैदिक मंत्रों के साथ गंगा महाआरती में शामिल हुये। कुलपति ने मां गंगा की आरती की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिये भागीरथी प्रयास की आवश्यकता है। हमारी संस्कृति और परंपरा में नदियों का दोहन नहीं अपितु अभिनंदन की प्रथा है। आचार्य बाला जी व उनके शिष्यों द्वारा मंत्रों की अनुगूंज ने आस्था को और पुष्ट किया। गंगोत्सव की दसवीं निशा में बनारस घराने के सुविख्यात तबला वादक पंडित शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वतंत्र तबला वादन में उठान, गत फर्द व टुकड़ा बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बनारस से आयी कथक नृत्यांगना तन्नू कुमारी ने श्रीराम स्तुति से नृत्य की शुरुआत करते हुये कथक की मुद्राओं व घुंघरुओं की झंकार से समां बांधा। वहीं बनारस से ही पधारी वन्दिता पंडित ने शिव वंदना व तीनताल में शुद्ध कथक प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। वहीं आरा की राशि श्रीवास्तव व चित्रा कुमारी ने मोहन रसिया आये बगिया पर भाव अभिनय प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुंबई से पधारे फिल्म और सीरियल के मशहूर कलाकार श्री संजय वर्मा ने अलग अलग अभिनेताओं की आवाज में गंगा को संरक्षित करने का संदेश दिया। नीतीश पाण्डेय ने मां गंगा की आराधना में कई भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। आगत अतिथियों का स्वागत अमरेश पाण्डेय, सर्वेश राय, सरोज मिश्रा व अंजनी कुमार ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर किया। मंच संचालन हरिशंकर तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन प्रवीण कुमार ने किया।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

शुरुआती चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

जल दिवाली – “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया।

rktvnews

भोजपुर : गाॅव मे सूबेदार का शव पहुॅचते ही माहौल हुआ गमगीन।

rktvnews

बक्सर पुलिस के राजपुर थाने ने गुप्त सूचना पर दो युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:अविलंब चार माह का बकाया वेतन जारी हो : महिला कॉलेज शिक्षक संघ

rktvnews

Leave a Comment