RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गरीबों के आशियानों को उजाड़ने के पूर्व बसाने को ले कयामुद्दीन अंसारी ने की एसडीओ से मुलाकात,सौंपा ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मई।आज आरा बांध पर बसे गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने की मांग पर भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में गरीबों का एक प्रतिनिधिमंडल ने आरा अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें एक मांग पत्र सौंपा.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा बांध पर सड़क निर्माण के कार्य का हम स्वागत करते हैं पर उक्त बांध पर धरहरा से लेकर चौकीपुर तक सैकड़ों भूमिहीन गरीब परिवार बसे है जिन्हें उजाड़ने की मौखिक सूचना अंचल कार्यालय से दी गई थी। इसलिए आज गरीबों द्वारा SDO साहब से मिलकर अपनी बातें रखीं गई.अनुमंडल पदाधिकारी ने उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है तथा अंचल पदाधिकारी से इस संबंध में बात करने को बोले है.भाकपा माले नेता ने गरीबों की सूची तैयार करने के लिए सरकारी कर्मीयों को भेजने की भी अपील अनुमंडल पदाधिकारी से की जिसे उन्होंने ने स्वीकार किया.आज अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात करने वालों में भाकपा माले नेता व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद अखिलेश बिन्द,चंदा देवी,और राजन सिंह थे.
अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात के बाद सभी गरीबों से मिलकर बातें की और कहा कि हमें नीतीश भाजपा सरकार के ग़रीबों को उजाड़ने के आदेश के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया।

Related posts

भोजपुर:केन्द्र द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले पर युवा जदयू, भोजपुर का उत्सव मार्च।

rktvnews

बागपत:जिस पर है विद्युत कनेक्शन वे पीएम सूर्य घर योजना के होंगे लाभार्थी।

rktvnews

वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व छात्राओं और वीरांगनाओं सहित प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र।

rktvnews

पुरानी खेती पद्वति से आत्मसात कराती अरुण दिव्यांश की रचना “पहिलका किसानी”

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विधानसभा चुनाव को प्राथमिकता दें, मतदान केन्द्रों तक जाने वाली सभी सड़कें हों दुरुस्त : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment