RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर पर परिचर्चा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मई।जनहित परिवार भोजपुर के शीतल टोला,आरा स्थित जिला कार्यालय में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन जगत नंदन सहाय की अध्यक्षता में किया गया। परिचर्चा के उद्घाटन भाषण देते हुए श्री प्रकाश ओझा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करना है इसलिए पाकिस्तान के विरुद्ध इस कार्यवाही को करना एक आवश्यक कदम है। मुख्य वक्तव्य देते हुए भूतपूर्व सैनिक कुंवर सिंह ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है परंतु ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की की क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन था जिसमें दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता का और सैन्य तैयारी का लोहा माना। डॉ रेनू मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य राष्ट्रहित की रक्षा करना और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। डॉ किरण कुमारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करना है। बृजमोहन त्रिपाठी ने पहलगाम हमला को अंजाम देने वाले कर आतंकवादियों को अब तक नहीं ढूंढा जाना एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है। नंदकिशोर सिंह कमल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं था बल्कि आतंकवादियों को रणनीतिक क्षति पहुंचाना था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगत नंदन सहाय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करना है। विषय प्रवेश करवाते हुए अतुल प्रकाश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना बिना मानवाधिकार का उलंघन किए नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी टेक्नोलॉजी, बहादुरी और धैर्य के साथ पाकिस्तानी आतंकवादियों का करारा जवाब दे सकती है।
धन्यवाद ज्ञापन सुरेश प्रसाद भोजपुरिया ने किया जबकि आगत अतिथियों का स्वागत गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी ने किया।
सभा समापन पूर्व दिवंगत शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गई।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्र कार्यशाला,स्वरचना प्रदर्शन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा का बेटा आपके द्वार : जनता को मिली नई आस

rktvnews

भोजपुर: जो गौ माता की सुरक्षा की बातों को अपनी चुनावी एजेंडा में शामिल करे , वोट उसे ही दे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

rktvnews

बक्सर: 28 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है :प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

‘राज सर आईपीएस’:एक अधूरी कहानी का दस्तावेज।

rktvnews

Leave a Comment