RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई। शुक्रवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में शहीद भवन, आरा स्थित पार्टी कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बिहार युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा डॉ. आलोक को आरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए उत्साहवर्धक बताया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री अशोक राम ने कहा, “डॉ. आलोक एक जुझारू, मिलनसार एवं युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व से निश्चित रूप से आरा में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।”
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में डॉ. आलोक के सम्मान में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के कांग्रेसजन भाग लेंगे।बैठक में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, राजेंद्र ओझा, घनश्याम उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, राजेश गौतम, शिव शंकर चौबे, रवि राम, सूरज प्रकाश, विनय सिंह, चंद्रशेखर पाठक, रिपुंजय ओझा, घनश्याम चौधरी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

दूरसंचार विभाग और सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरीडीह:फाइलेरिया मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर उपायुक्त ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव कहते हैं कि पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा और बहाली से जलवायु परिवर्तन की सीमा को कम करने और इसके प्रभावों से निपटने में मदद मिल सकती है।

rktvnews

Leave a Comment