RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आँपरेशन सिंदूर एक ऐतिहासिक और निर्णायक हमला था,यह आतंकवाद के विरूद्व भारत का एक संपूर्ण और निर्णायक प्रतिघात था: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आँपरेशन सिंदूर की सफलता पर बड़हरा विधायक ने की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 मई।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आँपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के प्रधानमंत्री और भारतीय सेना को आभार व्यक्त करते हुए अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता किया।
प्रेस को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भावनात्मक व्यक्ति है और आँपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री के भावनाओं को व्यक्त करता है। पाकिस्तान के आतंकवादी पूर्व में काश्मीर सहित देश के विभिन्न कोणो मे बर्बादी किया था,जिसे पहले भी जवाब दिया गया था। पहलगाम में हुए आतंकी घटना के दौरान आतंकवादियों द्वारा एक पत्नी से यह कहना कि हम तुम्हारे पति को मार रहे है,जा कर मोदी को बता देना।उनके द्वारा खुलेआम चुनौती दी गई, जिसे हमारे प्रधानमंत्री ने स्वीकार करते हुए माँ और बहनो के माँग से सिंदूर छिनने वाले के खिलाफ आँपरेशन सिंदूर चलाया।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम घुसकर मारेंगे,अगर वहाँ से गोली आएगी तो यहाँ से गोला जाएगा। आँपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पाकिस्तान मे सौ किलोमीटर तक घुसकर नौ आतंकी संगठन ठिकानों को उड़ाते हुए सौ से अधिक आतंकवादियों को मारा।यह भारत की सैन्य ताकत,राजनीतिक इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रतीक है। हमने वहाँ के नागरिकों को कोई क्षति नही पहुंचाया,केवल और केवल आतंकवादियों को छक्के छुडा़ए।उसी मे एक बड़े आतंकवादी के पूरा परिवार समाप्त हो गया।बाद मे पाकिस्तान द्वारा भारत के प्रति बेचैनी बढने पर उनक हवाई अड्डो को उड़ाकर उन्हे पंगु बना दिया।आँपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना धन्यवाद के पात्र है और पूरा देश ने एकजुटता का परिचय दिया।
आँपरेशन सिंदूर के सफलता में कर्नल सोफिया जिसे कांग्रेसियों ने क्या-क्या कहा,ए.के.भारती हमारे बिहार के पूर्णिया के यादव परिवार के सैनिक, विक्रम मिस्त्री एक काश्मिरी पंडित, व्योमिका सिंह महादलित परिवार और राफेल के पायलट इलावल अहमद थे जो धन्यवाद के पात्र है,जिन्होंने पूरी दुनिया मे हमारा सिर ऊँचा किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री असंभव को संभव करते है।कोरोना के समय दृढ़ प्रतिज्ञ हो कर देश के करोड़ो लोगो को जान बचाएँ और विश्व के चालीस से अधिक देशो में वैक्सीन भेंज कर मानवता का प्रमाण दिया। मैं काँग्रेस और विपक्षी पार्टियों से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हम जो फैसला लेते है,उस पर पूरी तरह अमल करते है। विश्व में ऐसा कोई देश नही है,जहाँ पाँच लाख का मुफ्त इलाज होता है। प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय भावनाओं से परिपूर्ण होता है,जिसका कोई जवाब नही है।
आँपरेशन सिंदूर के सफलता का प्रमाण पाकिस्तान सहित सभी जगह मौजूद है,लेकिन काँग्रेसियों और विपक्षियों को यह पच नही रहा है क्योकि उनके शासनकाल मे चीन द्वारा भारत के बहुत सारे जमीन को हड़प लिया गया है।जबकि आँपरेशन सिंदूर के दौरान एफ 16,चीन के हथियार और तुर्की के ड्रोन सहित सभी सैन्य सामानो को भारतीय सेना द्वारा तहस-नहस कर दिया गया। आंकवाद के खिलाफ इस आँपरेशन मे विश्व के बाइस से अधिक बड़े देश भारत के साथ खड़ा था।
सीज फायर के प्रश्न पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आँपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी और आतंकी ठिकानों का नेस्तनाबूद करना था और उस उद्देश्य को इस आँपरेशन से प्राप्त कर लिया गया।लेकिन भारतीय सेना और रक्षामंत्री ने कहा है कि आँपरेशन सिंदूर अभी विराम है,समाप्त नही हुआ है।यदि पाकिस्तान और आतंकवादियों द्वारा थोड़ा सा भी गड़बड़ किया जाएगा तो पूरा पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाएगा।
एक ओर जहाँ भारत सरकार ,भारतीय सेना और भारत के नागरिक आतंकवाद को समाप्त करने के लिए दृढ प्रतिज्ञ दिखाई दे रहे है और दूसरी तरफ कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा की जा रही राजनीति अत्यंत दुखद और निंदनीय है।मोदी सरकार युद्ध और कूटनीति दोनो मोर्चों पर प्रभावी और संकल्पबद्ध उतर देने के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी है। हिंदुस्तान की जनता सब देख रही है और इन देशद्रोहियों को जवाब देंगी,वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आतंकवादियों को जवाब देंगे।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संजय कुमार सिंह,धनंजय तिवारी, निशांत सिंह सेंगर शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:कोईलवर में शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

राजस्थान की रंग बिरंगी झांकी ने सभी का मन मोहा- ’पधारों म्हारे देश’ का संदेश देते हुए कर्त्तव्य पथ पर शान से गुजरी।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के सह-आयोजन डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:चलो जलाएं दीप वहां जहां अभी अंधेरा है:संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

भविष्य की रचनात्मक प्रतिभाएं’ युवा रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए फिल्म निर्माण और कहानी सुनाने में नई संभावनाएं खोजने का रास्ता खोलता है: फिल्म ‘ओड’ के निर्देशक अखिल लोटलीकर

rktvnews

Leave a Comment