RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद में प्रदर्शित हो रहा महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्त्थान का ताना-बाना।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)19 मई।महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्त्थान का ताना-बाना महिला संवाद कर्यक्रम में प्रदर्शित है l जहाँ गाँव की महिलाएं बिहार में हुए महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन की गाथा महिलाएं खुद सुना रही हैं l वो बता रही हैं कि गरीबी एवं बदहाली के चंगुल से आज़ाद होकर अब नये समाज के सृजन में लग गई हैं l महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे समाज के नवनिर्माण की पटकथा लखी जा रही है जहाँ सभी की इच्छाएं एवं आकांक्षाएं पूरी होंगी l शिक्षा, स्वास्थ्य. कृषि, सहकारिता, जल , स्वच्छता, सड़क एवं रोजगार के साथ ही समाज के आधारभूत संरचनाओं को नया आकर एवं स्वरुप देने के लिए चर्चा हो रही है l महिलाएं अपने बेटा- बेटियों के सुनहरे भविष्य हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में आत्मनिर्भर महिलाएं सशक्त बिहार ने नव निर्माण के लिए एकजुट हुई हैं l महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को आकांक्षाओं को साझा करने का प्रभावी मंच बन गया है। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की बात कर रही हैं। 18 अप्रैल से महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में वीडियो महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है, जिससे ग्रामीण महिलाएं जागरूक और उत्साहित हो रही हैं। साथ ही, वे अपने अनुभवों को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैं। इन कार्यक्रमों में दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है, साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा के उन्मूलन के प्रति संकल्प लिया जा रहा है।
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ वे अपनी आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर रही हैं। वे स्थानीय समस्याओं—नाली एवं जल निकासी की व्यवस्था, नल-जल और सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय की स्थापना, विद्यालयों की उपलब्धता एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, रोजगार के स्थानीय अवसर, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में वृद्धि आदि—पर चर्चा कर रही हैं। इस पहल से महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
सोमवार को लखीसराय सदर में शांति ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में एवं प्रतिज्ञा ग्राम संगठन द्वारा मोरमा गाँव में , बड़हिया में उजाला ग्राम संगठन दवारा डुमरी गाँव में एवं जीवनदीप ग्राम संगठन दवारा लक्ष्मीपुर गाँव में , सूर्यगढ़ा माँ भगवती ग्राम संगठन द्वारा ताजपुर गाँव में एवं नव ज्योति ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में , हलसी में सुहानी ग्राम संगठन द्वारा सांडमॉफ गाँव में एवं चाँद ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में संतोषी ग्राम संगठन द्वारा भलुही एवं नारी कल्याण ग्राम संगठन द्वारा कुंदर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
लखीसराय जिला के विभिन्न पंचायतों में जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं शाम 4 बजे से महिला संवाद रथ द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

दानापुर: संविधान दिवस पर नारी गुंजन की बच्चियों ने किया नगर भ्रमण।

rktvnews

हरिद्वार:गंगा की निर्मलता : चुनौतियां और समाधान विषयक भव्य कार्यक्रम हुआ संपन्न।

rktvnews

बागपत:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बबली के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे वीर सैनिक देश की आन-बान-शान के हैं सच्चे प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर;छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शैलेंद्र कुमार ने किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment