RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के संयोजक बने राजद अध्यक्ष वीरबल यादव, बोले सातों विधानसभा सभा सीट जीतना है।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। रविवार को इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति भोजपुर की बैठक राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से वीरबल यादव को इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति भोजपुर जिला का संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि, इंडिया गठबंधन सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के विचार एवं जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगा। हमें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक जाकर जनता को एनडीए सरकार की गलत नीतियों को समझाना है। नीतीश और मोदी की डबल इंजन वाली सरकार ने जनता से किए वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है।
संयोजक वीरबल यादव ने कहा कि जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी आप सभी ने मुझपर भरोसा कर इस दायित्व का निर्वहन करने का मौका दिया था और उस भरोसे पर खरा उतरते हुए भाजपा को आरा लोकसभा में पटकनी देते हुए गरीब, पिछड़ा, किसान, नौजवान, व्यवसायियों की आवाज को लोकसभा पहुंचाने का काम किया गया। आगे हम सब मिलकर जिला से लेकर प्रखंड और बूथ स्तर तक समन्वय मजबूत करेंगे, ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को प्रचंड सफलता मिले। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार भोजपुर के सभी सातों विधानसभा में एनडीए को जबरदस्त शिकस्त दी जायेगी।
कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. अमित द्विवेदी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। इंडिया गठबंधन ही राज्य को विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की दिशा में ले जा सकता है। हम सब मिलकर ज़मीनी स्तर पर इंडिया गठबंधन के समन्वय को मजबूत करेंगे।
इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति भोजपुर में संयोजक के तौर पर राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव एवं अन्य सदस्यों में राजद के प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, एकराम आलम, भाकपा माले के जिला सचिव कॉ.जवाहर सिंह, कॉ.चंद्रदीप सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक राम, वीरेंद्र मिश्रा, वीआईपी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, राम सुभाग बिंद, सीपीएम के शिवकेश्वर राय, नरेंद्र उपाध्याय, सीपीआई के उत्तम प्रसाद, जगदीश राम शामिल हैं।
बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन, भाकपा माले जिला सचिव जवाहर सिंह, राजद के जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, कांग्रेस प्रवक्ता अमित द्विवेदी, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, राजू यादव, उत्तम प्रसाद, शिवकेश्वर राय, ओम प्रकाश बिंद, एकराम आलम, दिलराज प्रीतम, मंटू शर्मा, प्रो. सियाराम राय, शिव शंकर चौबे, मदन राय, शिव कुमार शर्मा, मंटू साहनी, विजय ओझा, राजेश कुमार, शिव प्रसन्न यादव, राकेश त्रिपाठी, विमल कुमार, भोला खान, योगेंद्र महतो, राम छपीत राम, महेश प्रसाद, रघुवर पासवान, नन्द जी, विष्णु ठाकुर, दीपक साहनी समेत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने फिर दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, बेसहारा अम्मा का तुरंत कराया उपचार।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मतदाता जागरूकता को ले विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’ जनरल स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया

rktvnews

Leave a Comment