RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल आरा के दशम वर्ग के विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की। इनमें कार्तिक कुमार सिन्हा ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, समीक्षा पटेल ने 94.8% अंक पाया और दूसरे स्थान पर रही तथा ऋषभ कुमार 94%अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अनीश कुमार ने 91.4% , आदित्य राज ने 91.6% , रौशनी कुमारी ने 89.6% , मोहित कुमार ने 90% , रोहित कुमार ने 89.2% , लक्की कुमार ने 90.8%,कृष कुमार और शिवेश कुमार सिन्हा ने 89%और अर्पिता मिश्रा ने 88% अंक प्राप्त किए।इन विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सफलता से विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने छात्र -छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और जीवन पथ में निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह तथा सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बच्चों के उन्नत परीक्षा परिणाम के लिए अपनी -अपनी शुभकामना व्यक्त की।

Related posts

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:बिजली विभाग और इंटेलिस्मार्ट टीम ने किया जिले के कई सरकारी स्थलों का दौरा।

rktvnews

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

rktvnews

समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं मे भाषा एवं गणित का संवर्धन।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment