RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मई। धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, मुख्य सलाहकार अनंत कुमार सिंह ,सक्रिय कार्यकारी सदस्य शैलेश कुमार मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य को गुलाब देकर और माला पहना कर स्वागत कर किया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पेश की गई संदेश पूर्ण नाटक जैसी करनी वैसी भरनी और वृद्धाश्रम लघु नाटक बहुत ही समसामयिक और प्रेरणादाई रहा। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड में सर्वश्रेष्ठ चुने गए बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी माता और बहनों को उपहार देकर इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया गया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने मिष्ठान और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक मनोज कुमार ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मदर्स डे पर उपहार और सम्मान पाकर सभी माता और बहने काफ़ी खुश दिखी। मंच संचालन मिस सलोनी ने किया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, मिस रूबी, पलक, सुधा, पूजा, जय कुमार, साक्षी, अनामिका, रुचि, निक्की, सलोनी और सपना का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अरशद खुर्शीद ने किया।

Related posts

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही ! नाले में मिला लाभुको का आवेदन न्यूज़ बिलकुल ग़लत एवं निराधार है,बिना खबर के पुष्टि का गलत तरीके से खबर को किया गया प्रकाशित!कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा जिला प्रशासन को बदनाम करने कि थी साजिश:प्रखंड विकास पदाधिकारी ,हंटरगंज

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

Leave a Comment