RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )11मई। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय स्थित उनके कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग (निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आई एम शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने उड़ान योजना में सेनिटरी नेपकिन की वितरण व्यवस्था के मैकेनिज्म मे पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुहिक विवाह की सूचना 7 दिवस पहले विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने वर्क फ्रॉम होम योजना पर चर्चा करते हुए चौटबोट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृता हाट को बड़े स्तर पर आयोजित करने एवं इनमें माहिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्रता से विद्यालयों में शिफ्ट करने निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: आरा में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में समता कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: फुटाब ने राज्य स्तर पर तीन कुलपतियों की समिति के गठन और उसके समक्ष सभी कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों संबंधित समस्याओं को प्रस्तुत करने की व्यवस्था को बताया व्यवहारिकता से परे।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 में जनपद के 21 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रातभर चला सफाई अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने सीईएसएल के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम प्रारंभ किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment