RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया मोक्षधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 मई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा मोक्षधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मोक्षधाम निर्माण कार्य प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। निर्धारित अवधि के एक वर्ष पश्चात भी कार्य अपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान मात्र 06-07 मजदूर कार्यरत पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा इस पर अप्रसन्ता व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक बुडको एवं कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
परियोजना निदेशक बुडको को निर्देश दिया गया कि धीमी प्रगति हेतु संवेदक से नियमानुसार राशि कटौती करेंगे।
परियोजना निदेशक बुडको द्वारा आवश्वासन दिया गया कि 31 जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। निर्देश दिया गया कि इस संबंध में कार्य योजना प्रस्तुत करें। साथ ही कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन की कार्य प्रगति से अवगत कराएंगे। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को प्रत्येक तीन दिनों पर योजना का स्थल निरीक्षण एवं कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
निर्माणाधीन योजना के आस-पास अतिक्रमण पाया गया। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अंचलाधिकारी को समन्वय स्थापित कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, परियोजना निदेशक बुडको, अंचलाधिकारी बक्सर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में वन्यजीव पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लमुथु वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए।

rktvnews

मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ओडिशा में भारत की पहली उन्नत 3डी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई का शिलान्यास; एआई, 5जी और रक्षा तकनीक को बड़ा समर्थन।

rktvnews

सुपर मॉम क्राउन सीज़न 4 में किया गया हुनरबाज महिलाओं को सम्मानित।

rktvnews

रेलवे भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में है अग्रसर।

rktvnews

Leave a Comment