RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई। शिक्षक समाज के अग्रणी पंक्ति के मार्गदर्शक है,जिनका सामाजिक विकास में अहम भूमिका होती है। शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उक्त बातें सोमवार को जदयू के नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने स्थानीय निजी कोचिंग में प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार में कही। इन्होंने कहा कि छात्रों को अब पारम्परिक कोर्स से अलग तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स के तरफ जाना चाहिए। तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स से छात्रों को रोजगार की संभावना ज्यादा हो जाती ।आज स्थानीय एक निजी कोचिंग में कॉलेजयूनी एवं जीएनआईऒटी संस्था द्वारा प्रतिभावान छात्र सम्मान एवं उच्च शिक्षा में तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स पर सेमिनार का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता शशि रंजन तिवारी एवं संचालन हरि शंकर ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना से सम्मानित अतिथि शिक्षा विभाग से जुड़े विनोद सिंह, ब्रजेश चन्द्र त्रिपाठी,नम्रता राय, गिरधारी सिंह, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक के मौजूदगी में हुआ।
इसके बाद सभी आगत अतिथि को डॉ प्रेम सागर कवि द्वारा अंगवस्त्र एवं स्वामी विवेकानंद जी का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक को सम्मानित कर हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। प्रतिभावान छात्रों का हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
वही अध्यक्षता करते हुए शशि रंजन तिवारी ने कहा कि अब हमें छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना चाहिए। छात्रों को प्रोफेशनल एवं तकनीकी शिक्षा के लिए जागरूक करना चाहिए ताकि भविष्य में बच्चो को नौकरी ढूंढने की नही बल्कि नौकरी देने वाला बनाया जा सके। वही रालोमो नेता सुनील पाठक एवं हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि लोगो को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी हो सके और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें भी अब तकनीकी शिक्षा सरकार के योजना से निःशुल्क पढ़ सके और अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
वही जीवन प्रकाश ने हर कदम पर साथ चलने का भरोसा दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 45 छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों में संजय राय, अमित भट्ट, आनंद किशोर सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुमार विजय,चन्दन सर, अरविन्द कुमार, रुक्मिणी कुमारी, मोना कुमारी, पंकज भट्ट, साहेब लाल यादव समेत कई थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 मई 26

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:महुली गंगा घाट पर मुंडन की खुशी मातम में बदली, दो युवक गंगा में डूबे।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

जब न्यायाधीश ही हत्यारों की अगुवाई करने लगे!

rktvnews

Leave a Comment