RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

RKTV NEWS/नई दिल्ली,03 मई।एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने 1 मई, 2023 को दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। सैनिक स्कूल कझाकुटम तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्ववर्ती छात्र एयर मार्शल को 7 जून, 1986 को भारतीय वायुसेना में कमीशन किया गया था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टरों तथा फिक्स्ड विंग विमानों पर 5400 घंटों से अधिक उड़ान भरी है। वह हेलीकॉप्टर कॉम्बैट लीडर और टाइप क्वालीफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं।
एयर मार्शल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा टैक्टिस एंड एयर कॉम्बेट डवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई) में प्रशिक्षण संबंधी कार्यकाल किया है। उन्होंने फ्रंट लाइन हेलीकॉप्टर यूनिट तथा दो प्रमुख आईआईएफ स्टेशनों की कमान संभाली है। उन्होंने मुख्यालय रखरखाव कमान के वरिष्ठ वायु और प्रशासनिक स्टाफ ऑफिसर (एसएएएसओ) तथा मुख्यालय आईडीएस में एसीडीएस इंट-सी की नियुक्ति की है, जो अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग के लिए उत्तरदायी है। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन से स्नातकोत्तर डिग्री, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से एमएमएस तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली से एमफिल किया है। वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले वे पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ आफिसर थे और हवाई संचालन संभालते थे।
एयर मार्शल को राष्ट्रपति पुरस्कार अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) तथा वायु सेना पदक (वीएम) से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

मसाई स्कूल: तकनीकी शिक्षा से सशक्तिकरण की राह को रोशन कर रहा है”

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

नई कृषि योजना से किसान हो पायेगा धन-धान्य पूर्ण?

rktvnews

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

rktvnews

विद्वता और दूरदर्शिता का प्रतीक: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान।

rktvnews

आईईपीएफए ने जीवन को आसान बनाने के लिए कम राशि वाले दावों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया को सरल बनाने की पेशकश की।

rktvnews

Leave a Comment