RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल,भगवान केदारनाथ के किए दर्शन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 मई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है। केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।
इस दौरान राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने राज्यपाल को बताया कि केदारनाथ में चल रहे अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। राज्यपाल ने संगम घाट, संगम ब्रिज, सरस्वती ब्रिज एवं अन्य पुनर्निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के साथ साथ यात्रा प्रबंधन, विशेषकर इस वर्ष प्रारंभ की गई टोकन व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण प्रशासनिक टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मेजर सुमित कुमार, प्रमोद चमोली तथा बद्री-केदार मन्दिर समिति से मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, युद्धवीर पुष्पवाण, अनिल शुक्ला, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने ‘कानूनी सहायता तक पहुंच: ग्लोबल साउथ में न्याय तक पहुंच को मजबूत करना’ विषयवस्तु पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

चतरा: जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 1239 युवक, युवतिया को किया गया पंजीकृत।

rktvnews

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का राजस्थान भवन में भव्य स्वागत।

rktvnews

ओएनडीसी के जरिये मध्यप्रदेश के कारीगरों को सीधा लाभ दिलाएंगे: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण : दिए आवश्यक निर्देश

rktvnews

Leave a Comment