RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों की सुरक्षा जरूरी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चलाएगा हस्ताक्षर अभियान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )04 मई।प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों की सुरक्षा को जरूरी बताते हुए सरकार व विपक्षी दलों समेत सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध जनों से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में हर संभव सहायता करने का आग्रह किया है। इसे लेकर यूनियन द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर पत्रकार हित से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा, ताकि इस मामले में सशक्त कानून बनाने की कार्रवाई की जा सके। मांग करने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के भोजपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महासचिव अरुण प्रसाद, उपाध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद, कुंवर संजीत सिंह, विजय कुमार, सचिव कमलेश पांडेय, डा. पंकज कुमार सुधांशु, दीपक कुमार सिंह, संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, राज्य कमिटी प्रतिनिधि शमशाद प्रेम, राकेश मंगल सिन्हा, कार्यालय सचिव रितेश चौरसिया, वित्त समिति अध्यक्ष आजाद कुमार भारती, अनिल सिंह समेत दर्जनों गणमान्य पत्रकार शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य जलभरी यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या क्यों भाजपा-जदयू सरकार जवाब दे।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

48वें उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम का स्नातक समारोह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 नवंबर 24

rktvnews

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment