RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के अधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण।

RKTV NEWS/छपरा( सारण )04 मई। स्थानीय सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड छपरा के प्रांगण में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह ,डॉ लालबाबू यादव डॉ उमाशंकर साहू , डॉ कुमार कौशल, सभापति बैठा ,दिनेश पर्वत ने संयुक्त रूप से किया। rbs4india.com संस्थान का आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया जो भोजपुरी भाषा साहित्य संस्कृति और आंदोलन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम विश्व पटल पर करेगा। इस अवसर पर उत्तर बिहार अध्यक्ष दिलीप सिंह महासचिव प्रो अशोक प्रियंबद दक्षिण बिहार के लिए अध्यक्ष डॉ शीलभद्र जी महासचिव अजय अग्यानी दिल्ली के लिए अध्यक्ष डॉ राजेश मांझी महासचिव डॉ जितेंद्र यादव पश्चिम बंगाल के लिए त्रिभुवन मिश्रा महासचिव सवालिया प्रसाद और महाराष्ट्र अध्यक्ष पवन जयसवाल महासचिव सुनील कुमार सिंह के नाम पर सहमति के साथ राज्य कमिटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया और इन राज्यों में कमिटी विस्तार के लिए प्रवेक्षक की नियुक्ति की गई ।इस अवसर पर डॉ उमाशंकर साहू को राजभाष आयोग सदस्य, गृह मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने के लिए किए सीपीएम परिवार के तरफ से सम्मानित किया गया। बैठक में डॉ रंजिता प्रियदर्शिनी, डॉ विकास सिंह अश्विनी सिंह कवि राजेश कुमार फौजी सुरेश चौबे , श्रेया सिंह अजय कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जन स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारी और कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव में किए वादों को अगिआंव विधायक ने दिया मूर्त रूप, विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

रांची:पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर शिक्षा,साहित्य और पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी होगी आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

Leave a Comment