RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वायु सेना प्रमुख श्रीलंका के दौरे पर।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,01 मई।वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी आज श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान, वायु सेना प्रमुख श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा प्रमुख, श्रीलंका के वायु सेना, थल सेना और नौसेना के कमांडरों के साथ ही रक्षा सचिव से भी मुलाकात करेंगे।

वायु सेना प्रमुख श्रीलंका वायु सेना के कमांडर, एयर मार्शल एसके पथिराना के निमंत्रण पर श्रीलंका गए हैं। अपने प्रवास के दौरान वे नेशनल डिफेंस कॉलेज, श्रीलंका के छात्र अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और श्रीलंका की वायु सेना अकादमी का दौरा करेंगे। वायु सेना प्रमुख की यात्रा से दोनों देशों के बीच मौजूदा पेशेवर संबंधों और आपसी सहयोग का विकास होगा।

Related posts

गिरीडीह:मधुबन क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा को प्रेरणादायक बताया।

rktvnews

केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय ने “सहकारी क्षेत्र का विकास: आत्मनिर्भरता के लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) का सशक्तिकरण” विषय पर एक व्यापक हितधारक परामर्श आयोजित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन- निकासी मिलान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment