RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक ने शिष्टाचार भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)26 अप्रैल।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान(इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग) के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने राज्यपाल को संस्थान की गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा सुदूर संवेदन और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चंपावत में सुदूर संवेदन और जीआईएस तकनीकों का उपयोग करके प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी, आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में कार्य किया है। राज्यपाल ने संस्थान द्वारा विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सुदूर संवेदन तकनीक का उपयोग राज्य के विकास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने संस्थान में एआई, मेटावर्स, क्वांटम आदि के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे शोध कार्यों को और अधिक सुलभता से किया जा सकेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:20 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के फरना मे घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग,मौके पर पहुंचे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव!चुनौतियों को अवसर में बदल एमजीजीएस की ब्रांड वैल्यू बढ़ाए:शासन सचिव

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश,सभी लाभुकों को समय पर मिले राशन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर के अपने दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment