RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल: प्रकाष्ठा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाई कुंवर सिंह की जयंती।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)25 अप्रैल।प्रकाष्ठा वेलफेयर फाउण्डेशन के बैनर तले,प्रथम स्वतंत्रता संग्रामके अमर सेनानी वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की 168 वीं विजय दिवस समारोह फाउंडेशन निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में,बिकान पार्क, कैलाश नगर,सीटीओ,बैरागढ़, भोपाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ,समारोह के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त भारतीय सेना के पदाधिकारी बी के शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
वक्ताओं ने कुंवर सिंह के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ताओं में पूर्व सेनानी अरविन्द सिंह,टी एस सोढ़ी,हरिपाल सिंह धाकड़,अशोक भारती,बी आर पवार,पुरखान सिंह,विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य श्री निवास शर्मा,समाजसेवी महेश शर्मा,स्नातकोत्तर छात्रा खुशी सिंह आदि के उद्गार के पश्चात वीर बांकुड़ा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर जाति और धर्म पूछकर कायरता पूर्ण नृशंस हत्या पर आक्रोश प्रकट किया
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन पंडित एस के उपाध्याय के धन्यवाद ज्ञापन के बाद जम्मू कश्मीर में शहीद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन के बाद देर रात्रि कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

सारण:अवैध हथियार के साथ फोटो शूट पड़ा भारी,घर आ गए थाना प्रभारी🤪

rktvnews

मंत्रो के उदघोष से गूंजेगा हाउसिंग कॉलोनी आरा

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘Rising India: Amrit Kaal of Unprecedented Growth’ विषय पर PHD Chamber of Commerce and Industry के 118वें वार्षिक सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आदर्श आचरण संहिता के एक माह में 117 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त,लोकसभा निर्वाचन 2019 में 85.12 करोड़ की जब्ती की गई थी।

rktvnews

चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का पूर्वावलोकन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

Leave a Comment