RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत स्कूल आधारित टी०डी० वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ।

अभियान 24 अप्रैल से 19 मई 2025 तक जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 अप्रैल।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज प्राथमिक विद्यालय नंबर-1, टटीरी में विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर स्कूल आधारित टी०डी० वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 अप्रैल से 19 मई 2025 तक जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा, जिसमें 10 वर्ष एवं 16 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों को टेटनस एवं डिप्थीरिया (टी०डी०) का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त रूप से कार्य करें यह कार्यक्रम बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने समस्त अभिभावकों से अपील कि अपने बच्चों का समय से टीकाकरण कराये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रेल हादसा:रघुनाथपुर रेल दुर्घटना मे घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल!घटना स्थल का किया दौरा।

rktvnews

बिना बुलाये आ जाना! : कवि राम नरेश

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान नागौर के मूंडवा के पास औचक व बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्वाचित संसद सुदामा प्रसाद ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार,कृषि के विकास सहित रोजगार सृजन की कही बात।

rktvnews

गिरीडीह: समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment