RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को चिह्नित करने के लिए केवीआईसी ने हरियाणा के भिवानी के दुल्हेड़ी गांव में ‘मन की बात’ की 98वीं कड़ी ‘स्वच्छता के सिपाही’ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

दुल्हेडी/हरियाणा,(खबर ,उज्जवल कार्तिक) 30 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के अवसर पर आज हरियाणा के भिवानी के दुल्हेड़ी गांव में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन ‘मन की बात’ की 98वीं कड़ी के ‘स्वच्छता के सिपाही’ के सम्मान में और जनता के बीच भारत सरकार की प्रमुख योजना ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (पीएमईजीपी) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया था।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने पीएमईजीपी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने खादी को आत्मनिर्भर बनाने में प्रमुख योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन युवाओं को ‘नौकरी की तलाश करने वालों की तुलना में नौकरी देने वाला’ बनाना और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनना है। इस जागरूकता शिविर में आसपास के गांवों के 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
हरियाणा के दुल्हेड़ी गांव की हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 98वें एपिसोड में इस गांव के सफाई सिपाहियों के लिए तारीफ की थी। दुल्हेड़ी गांव के युवाओं ने युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति नाम से एक संस्था बनाई थी, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से टनों कचरा साफ करती थी.
श्री मनोज कुमार ने दुल्हेड़ी गांव के सभी ‘स्वच्छता सिपाहियों’ को बधाई दी और अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को पीएमईजीपी से जोड़कर रोजगार सृजन में योगदान देने की अपील की.
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हरियाणा सरकार और बैंकों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जो पीएमईजीपी के बारे में जागरूकता पैदा करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने समुदायों के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में अत्यधिक सफल रहा।

Related posts

सिवान:डीएम के नेतृत्व में बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक मानक स्थापित कर रहे हैं।

rktvnews

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें।

rktvnews

नवादा के आईकॉन राहुल वर्मा के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

rktvnews

भोजपुर:लापता छात्र का क्षत-विक्षत शव बरामद,परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

Leave a Comment