RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:ईस्टर पर होली सेवियर चर्च, आरा में विशेष प्रार्थना के साथ उत्सव मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।बिहार मसीही समुदाय का पवित्र पर्व ईस्टर रविवार को आरा स्थित होली सेवियर चर्च में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मसीही श्रद्धालु उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और गीतों से की गई। भोजपुरी भाषा में प्रस्तुत गीत “गाओ गाओ जय के गीत गाओ आकर्षक रहा।यीशु मसीह की स्तुति में गीत व गवाही प्रस्तुत की, जिसमें यह संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु शांति और आनंद का स्रोत हैं।पादरी अनिल जीउत ने अपने प्रवचन में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का महत्व बताते हुए कहा, “ईस्टर नई आशा, विश्वास और परमेश्वर पर भरोसे का पर्व है। यह वह दिन है जब मरियम मगदलीनी ने कब्र पर जाकर देखा कि पत्थर लुढ़क चुका है और एक स्वर्गदूत ने उसे यीशु के जी उठने का समाचार दिया।”
कार्यक्रम में आरती, किरण, संतोष, निर्मला, आरती सोनू, राजेश, सीमा, माला, पूजा सहित सैकड़ों मसीही विश्वासी उपस्थित रहे और प्रभु यीशु मसीह की आराधना की।

Related posts

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: आवास योजना में अनियमितता सहित अन्य मामलों को ले बीडीओ से मिला माले प्रतिनिधि मंडल,सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

rktvnews

राजस्थान:सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) विषयंक के संबंध में की!अप्रेंटिसप की रिक्तियों को भरने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment