RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ।

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी : अरुण साव

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)20 अप्रैल।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों की सराहना की। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में ये स्मार्ट क्लास-रूम बनाए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास-रूम से बच्चों की पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इसके जरिए वे अपने विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी अध्ययन-अध्यापन की नई और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लास-रूम आप लोगों के लिए बना है। सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामना दीं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैगाकापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्मार्ट क्लास-रूम की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने दोनों संस्थाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अनिता साहू और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

रूहानी इबादत है इस्लाम, अतीक और अमृतपाल जैसे लोग हैं देश के लिए नासूर: इंद्रेश कुमार

rktvnews

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

rktvnews

भोजपुर:बिजली उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध जनतंत्र आवाज पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment