RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 16 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर-सुरक्षा के क्षेत्रों सहित इस भागीदारी को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौते को पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक महेंद्र नारायण झा आजाद के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

नारनौल:मतगणना को लेकर आरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता ने ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विस क्षेत्रों के एआरओ की बैठक।

rktvnews

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

भोपाल:जन अभियान परिषद आदर्श ग्रामों के विकास और नए सेवा क्षेत्रों में करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment