RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य चौकीदार दफ़ादार सरकारी कर्मचारी संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संयुक्त बैनर तले मनाई गई आंबेडकर जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अप्रैल।आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला कार्यालय पूर्वी गुमटी मिल रोड आरा में संविधान के शिल्पकार, आरक्षण के जन्मदाता, डॉ भीम राव अंबेडकर की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानन्द सिंह जिला अध्यक्ष बिहार राज्य चौकीदार दफ़ा दार सरकारी कर्मचारी संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सुमन जिला सचिव गोप गुट भोजपुर ने किया, अपने संबोधन में सुमन ने कहा कि डॉ अंबेडकर के 22 प्रतिज्ञाओं को आत्म सात करने की जरूरत है ,संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंबेडकर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर काo जानकी प्रसाद मुख्य संरक्षक कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने की, और विस्तार से अम्बेडकर के जीवनी पर उपस्थित लोगो के बीच में चर्चा की। उपस्थित लोगों नेभी बारी बारी से डॉ अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार धर्म कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर अवधेश पासवान, लाल जी राज देव विक्रम यादव चौकीदार दफा दार संघ ,समीर मलेरिया छिड़काव कर्मचारी संघ सहित मजदूर, छात्र छात्राएं भी शामिल हुई।

Related posts

भोजपुर:दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गोलीबारी कांड में की त्वरित कार्रवाई,2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:गैरैया बाबा के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली शोभायात्रा।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए राज्य-केंद्र शासित प्रदेश आयुक्तों की 18वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment